रजौली में मेडिकल स्टोर से गांजा बरामद, संचालक गिरफ्तार
नवादा, अप्रैल 26 -- थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइपास स्थित घसियाडीह में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां शारदा नर्सिंग होम सह संतोष मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर गांजा बरामद की है। शुक्रवार की देर रात हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 1 किलो 424 ग्राम गांजा जब्त किया। मौके से संचालक करणपुर गांव निवासी रामबालक प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ गुलशन कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि मेडिकल स्टोर की आड़ में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, एसआई अजय कुमार एवं एसआई सचिन कुमार शामिल थे। छापेमारी के दौरान प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रौशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.