रजौली में बारिश से जर्जर मकान का रेलिंग गिरा, बालक जख्मी
नवादा, मई 30 -- शुक्रवार की शाम नगर के कलाली गली स्थित एक पुराने मकान की छत का रेलिंग टूटकर गिरने से 11 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रजौली बाजार के कलाली गली निवासी गोरेलाल विश्वकर्मा के 11 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया।
घटना का विवरण घायल बालक के पिता ने बताया कि विक्की शाम को बाजार से कुछ सामान लेने जा रहा था। तभी दत्तीटिल्हा गांव निवासी अवध महतो के कलाली गली स्थित पुराने जर्जर मकान का रेलिंग अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया। हादसे में उसकी सिर में गंभीर चोट आई है। छत से रेलिंग गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल विक्की को परिजन तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले गए।
चिकित्सा उपचार ड्यूटी पर तैना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.