नवादा, जून 13 -- रजौली में अवैध खनन और परिवहन को बढ़ावा देने वाले इंट्री माफिया के सिंडिकेट के खिलाफ खनन विभाग ने अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिला खनन पदाधिकारी अमन प्रत्यय के कड़े निर्देशानुसार और खनन निरीक्षक संतोष कुमार झा के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी ने माफियाओं के उस समानांतर राज को नेस्तनाबूद करने की कोशिश की गई है।

मुख्य सरगना की गिरफ्तारी इस कार्रवाई के दौरान टीम ने रजौली अनुमंडल क्षेत्र के नेमदारगंज थाना इलाके से इस पूरे गोरखधंधे के मुख्य सरगना अकिल खान को धर दबोचा। अकिल बुंदेलखंड थानाा क्षेत्र के मोगलाखार का निवासी है। उसके साथ इस सिंडिकेट में शामिल तीन अन्य शातिर माफियाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा गिरोह रजौली, गोविंदपुर और पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर बिना वैध कागजातों के अवैध और ओवरलोडेड वाहनों को सुरक्षित ...