नवादा, अप्रैल 4 -- रजौली, निज संवाददाता थाना क्षेत्र की अमावां पश्चिमी पंचायत के भावा बिगहा गांव में गुरुवार को दिन में करीब 3 बजे पड़ोसी के यहां खेलने गया एक बालक बम फटने के दौरान जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बालक की पहचान दीपक कुमार के 7 वर्षीय पुत्र युवराज कुमार के रूप में हुई है। घायल की मां प्रतिमा देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि गुरुवार की दोपहर लगभग 3 बजे उनका बेटा युवराज श्याम सुंदर सिंह के घर उनके बच्चों के साथ खेलने गया था। खेलने के क्रम में छत पर रखे साइकिल को निकालने के लिए गया। इस क्रम में वह झोले को हटाने लगा। उसी दौरान झोला ब्लास्ट कर गया। घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसी के घर पहुंचा तो देखा कि बेटा युवराज जमीन पर घायल पड़ा हुआ है। घटना का विरोध करने पर श्यामसुंदर सिंह और उम...