नवादा, सितम्बर 13 -- एक तरफ देश आजादी का 80वां वर्षगांठ मना रहा है। शहरों से लेकर गांवों तक विकास की नई तस्वीरें दिखाई जा रही हैं। दूसरी तरफ जिले का एक ऐसा पंचायत भी है, जहां के सात गांवों में आज तक बिजली की रोशनी नहीं पहुंची है। प्रखंड अंतर्गत हरदिया पंचायत के पिपरा, परतौनिया, चोरडीहा, झराही, नावाडीह, जमुनदाहा और कोसदरिया गांव के लोग आज भी पीढ़ियों से अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं।

बिजली के लिए ग्रामीणों की पीड़ा यहां के बुजुर्ग बताते हैं कि उनके पूर्वज भी बिजली आने का इंतजार करते-करते दुनिया से चले गए, लेकिन गांव की किस्मत नहीं बदली। शाम ढलते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। बिजली नहीं होने का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है, जिससे बच्चों को पढ़ाई करने में भारी परेशानी होत...