धनबाद, मई 25 -- बिहार के रजौली के पूर्व विधायक कन्हैया रजवार ने लोयाबाद में एक निजी दौरे के दौरान दावा किया कि पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां केंद्र की विकास योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचा और लोग वर्तमान सरकार से परेशान हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने उन्हें 'नामदार' और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'कामदार' बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भी वर्तमान राज्य सरकार की नाकामियों से त्रस्त है। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- झारखंड की बदहाली दूर करना भाजपा की जिम्मेदारी : डॉ रवींद्र राय यह भी पढ़ें- भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान का हुआ समापन यह भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं से मिली क...