बेगुसराय, अप्रैल 30 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। रजौर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-37 में गुरुवार को जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के तहत सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीडीपीओ अनूप कुमार जयसवाल, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन बेगूसराय के कर्मी राज कुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक व संजीत कुमार के द्वारा महिला व बाल विकास निगम के योजनाओं को बिंदुबार ढंग से चर्चा की गई। इसमें स्वजनगणना 2027 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बाल विवाह, नशा मुक्ति, साईबर क्राईम, वन स्टॉप सेंटर पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक ने स्व जनगणना 2027 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...