मधुबनी, मार्च 6 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड के रजौर गांव में बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर पर शुक्रवार को नवाह संकीर्तन महायज्ञ की भव्य शुरुआत हुई। इस अवसर पर रजौर गांव स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर महायज्ञ परिसर से आकर्षक कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा महायज्ञ परिसर से निकलकर रजौर गांव स्थित कमला बलान नदी घाट तक गई। वहां पंडित-पुरोहितों की मौजूदगी में कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद सभी कलशार्थी सिर पर कलश लेकर महायज्ञ परिसर स्थित यज्ञ मंडप की तरफ चले। इस शोभायात्रा में 111 नवयुवतियों एवं कुंवारी कन्याओं के संग-संग सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सिर पर कलश लिए अधिकांश श्रद्धालु नये वस्त्र पहन रखी थीं। कलश शोभायात्रा में शामिल कलशार्थी नंगे पांव ही चल रही थीं। बैंड बाजा की धुन पर भक्ति संगीत के गीत बज रहे थे। शोभायात्रा...