मधुबनी, जून 1 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के रजौर गांव के पास सोमवार देर शाम सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक फटकी कुटी गांव के कुसुम लाल सदाय का पुत्र प्रभु सदाय(19) तथा राम लखन सदाय का पुत्र विश्वम्भर सदाय (22) बताया गया है। दोनों घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए मधेपुर पीएचसी सह रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ आर के रंजन ने दोनों जख्मियों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ आर के रंजन ने बताया कि दोनों युवक को गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार, फटकी कुटी गांव निवासी दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दरभंगा जिले के ठेंगहा गांव से अपने घर फटकी कुटी वापस आ रहा था। इसी दौरान रजौर गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य ...