बांका, मार्च 3 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। होली की मस्ती लोगों पर छा चुकी है। होली मिलन का दौर लगातार जारी है। सोमवार की देर शाम होलिका दहन होगा, हालांकि रजौन प्रखंड के कुछ गांवों में सोमवार को होलिका दहन के बाद मंगलवार को भी होली खेलने व पकवान बनाने की तैयारी है। रजौन प्रखंड के अधिकतर गांवों खासकर रजौन पुनसिया बाजार, नवादा बाजार, बामदेव बाजार आदि क्षेत्रों में सोमवार को होलिका दहन रात्रि 5:10 बजे के बाद संपन्न किया जाएगा। 03 मार्च , मंगलवार को खण्डग्रास चंद्रग्रहण सायं 5:50 बजे से 6:46 बजे तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल में कुछ कार्य निषिद्ध माने गए हैं, जिनमें शयन (सोना), भोजन करना, गोदोहन (दूध निकालना), हल चलाना तथा मल-मूत्र त्याग करना शामिल है। वहीं, ग्रहण काल में गंगास्नान अथवा सामान्य जल से स्नान, दान, जप एवं होम (हवन) क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.