बांका, अप्रैल 29 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में बढती गर्मी के बीच लोगों तक पेयजल पहुंचाने में नल-जल योजना मददगार साबित हो रही है। लेकिन क्षेत्र में कई लोग इस योजना का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसको लेकर पीएचइडी ने सख्त कदम उठाते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ मुहिम छेड दी है। इसके तहत नल-जल योजना की सतत निगरानी की जा रही है। इसी कडी में मंगलवार को लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बाराहाट की ओर से चलाए गए सर्च अभियान में रजौन प्रखंड के कनीय अभियंता पवन कुमार ने मजगांय डरपा पंचायत वार्ड नंबर एक के कैथा गांव एवं सिंहनान पंचायत वार्ड नंबर 10 के रामपुर गांव में जलापूर्ति योजना के पाईप लाईन में अवैध तरीके से लगाए गए चार मोटर जब्त किए हैं। यह भी पढ़ें- पेयजल आपूर्ति में कदापि न बरती जाए लापरवाही: एक्सईएन उन्होंने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि प्रखंड क्षेत्...