बांका, मई 25 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता : रजौन पुलिस ने रविवार को भूसीया गांव स्थित करण पासवान के घर बांका न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा भी मुख्य रूप से मौजूद थे। करण पासवान एक अपराधिक मामले में वर्षों से फरार चल रहा था। इधर बांका न्यायालय से उसके विरुद्ध कुर्की के आदेश निर्गत थे। रविवार को एसआई किरण सोनी, एसआई शुभम कुमार, एएसआई संजय प्रसाद, हृदयानंद यादव व महिला पुलिस बल के सहयोग से उसके घर की कुर्की की गई। यह भी पढ़ें- मधुवन गांव में फरार अपराधी विकास मंडल के घर पुलिस ने की बड़ी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई यह भी पढ़ें- फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई यह भी पढ़ें- नगर पुलिस ने हत्यारोपित के घर को किया कुर्क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...