बांका, मई 29 -- बांका, निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र में चर्चित मिथिलेश कुमार उर्फ वीडियो यादव हत्याकांड का बांका पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर उद्भेदन कर दिया है। हत्या मामले में कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बौंसी निवासी प्रशांत कुमार, कटियाम निवासी अरविंद कुमार पोद्दार, खैरा निवासी मिथिलेश कुमार मंडल, सुमन कुमार साह तथा धौबीडीह निवासी नागेंद्र यादव शामिल हैं। यह भी पढ़ें- रजौन के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तारहत्या की योजना बुधवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मिथिलेश यादव की हत्या किसी बाहरी दुश्मनी का नहीं, बल्कि जमीन कारोबार में हिस्सेदारी और बढ़ते प्रभाव को लेकर रची गई सुनियोजित साजिश का परिणाम थी। एसपी ने बताया कि 26 मई की शा...