रजौन कला में 100 क्विंटल जावा महुआ नष्ट, 200 लीटर देसी शराब जब्त
गोड्डा, जुलाई 2 -- गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौन कला गांव में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संचालित अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान करीब 100 क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया गया, जबकि 200 लीटर से अधिक तैयार देसी शराब बरामद कर जब्त कर ली गई। मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस की जानकारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रजौन कला गांव में बड़े पैमाने पर अवैध देसी शराब का निर्माण किया जा रहा है और यहां से तैयार शराब की तस्करी पड़ोसी राज्य बिहार के बांका और भागलपुर जिलों तक की जाती है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से गांव में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जंगल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.