रजौन : सड़क हादसे बाइक सवार एक क मौत
बांका, अगस्त 20 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र के राजावर चौक पर बुधवार की देर शाम एक सड़क हादसे में जख्मी बाइक सवार 25 वर्षीय साजन कुमार की मौत इलाज के दौरान भागलपुर के एक निजी अस्पताल में हो गई। मृतक रजौन थाना क्षेत्र के भादवा गांव का रहने वाला था। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। कहा जा रहा है साजन कुमार अपनी बाइक से भागलपुर से अपने घर की ओर आ रहा था इस दौरान अंधेरे के कारण रजौन थाना क्षेत्र के राजावर चौक पर खड़ी एक वहां से सीधे जा टकराई। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे रजौन अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान निजी अस्पताल में गुरुवार को उसकी मौत हो गई। रजौन थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.