बांका, अप्रैल 7 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के एलएमसीके उच्च विद्यालय खैरा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सखी सहायता डेस्क कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुबोध कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए स्वस्थ रहने के टिप्स सिखाए गए। इस दौरान मुफ्त जांच कर आवश्यकता के अनुरूप दवाइयां भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन ईनमा कुमारी ने किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्यकर्मी शुभम प्रियदर्शनी एवं एएनएमअजू कुमारी ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां भी दी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक नटवर कुमार झा, रविशंकर, शोभा कुमारी, कंचन कुशवाहा, मानवेंद्र आलोक, अंजली मेहता सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.