बांका, मई 3 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन थाना क्षेत्र के भोजलचक गांव की एक वृद्ध महिला जाह्नवी देवी(80) की हत्या बदमाशों ने कर दी। महिला के दोनों हाथ बांधकर उसकी हत्या की गई है। उसके गले में भी साड़ी लपेटा हुआ था, जबकि सिर के पीछे भी गहरे जख्म के निशान थे। घटना शुक्रवार की रात की है। शनिवार सुबह इस घटना का पता चला, तब कोहराम मच गया। वृद्ध महिला अपने घर में अकेली रहती थी।

हत्या का पता चलना बताया जा रहा है कि सुबह अपने गोतिया के यहां रोज चाय पीने आती थी, लेकिन शनिवार की सुबह जब नहीं पहुंची तो राजेंद्र झा ने अपनी नतनी को भेजा कि जाकर देखो कि नानी क्यों नहीं आई है, इसके बाद वह जब घर गई तो उसने देखा कि कि जमीन पर लेटी कोई चादर से लिपटी है, जब चादर उठाया तब वह भाग खड़ी हुई। उसने अपने घर वालों को पूरी कहानी सुनाई। इसके बाद अगल बगल वाले परि...