बांका, अप्रैल 23 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन में शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ होने के दूसरे दिन बुधवार को बामदेव बाजार में भी नौ दिवसीय 'श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ' की पावन गूंज गूंजने लगी है। यज्ञ के प्रथम दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यज्ञस्थल से रथ, घोड़े, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े व आकर्षक झांकियों के बीच केसरिया व भगवा परिधानों में सजी 1101महिलाओं ने अपने माथे पर पवित्र कलश लेकर बामदेव बाजार, गौतार, सोहली के रास्ते तिलकपुर शिवालय पहुंची, जहां यज्ञाचार्य पंडित जयप्रकाश उपाध्याय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। इस कलश शोभायात्रा के दौरान मुख्य यजमान डॉ. इंद्रदेव प्रसाद सिंह अपनी धर्मपत्नी शीला देवी के अलावे सहायक यजमान सुनील सिंह, अरविंद बिंद, अनिरुद्ध सिंह, सूरज बिंद और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.