बांका, जून 7 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता यह भी पढ़ें- नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस रजौन थाना क्षेत्र के संझा गांव की सुनीति देवी नामक एक नव विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर रात की है। इधर इस घटना के पीछे मृतका के मायका वालों ने मृतका के पति छोटू यादव, ससुर ओपी यादव सहित अन्य ससुराल के लोगों पर एक संयोजित तरीके से गला दबा कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। रजौन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बांका से पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर घटना के बाद मृतका का पति, ससुर सहित अन्य सदस्य घर से फरार हो गए है। रजौन थाना क्षेत्र के मीरनगर निवासी संजय यादव की पुत्री सुनीति(21) की शादी करीब एक वर्ष पूर्व रजौन थाना क्षेत्र के संझा गांव निवासी ओपी यादव के पुत्र छोटू कुमार से...