बांका, मई 1 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। डीएन सिंह महाविद्यालय के प्रधान लिपिक वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बादल सिंह गुरुवार को सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत प्रधान लिपिक श्री सिंह को कॉलेज के प्रभारी प्रचार डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह ने डायरी, कलम आदि देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि इनकी पहचान एक कुशल कर्मचारी के रूप में थी। वे वर्ष 1986 में इस महाविद्यालय में योगदान दिए थे, और बिना किसी आरोप के बेदाग होकर सेवानिवृत हुए है। वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह समय की महत्ता के धनी रहे है, और निष्ठा पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करते रहे। यह भी पढ़ें- सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई शिक्षक व शिक्षिकेतर कर्मचारियों ने कहा कि श्री सिंह सदा स्वस्थ्य रहे और दीर्घायु बने रहे। इस दौरान महाविद्यालय के सहायक प्राध्य...