बांका, दिसम्बर 29 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता रविवार को रजौन पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप भूसिया सड़क मार्ग से करीब 70 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। आशंका व्यक्त किया जा रहा है, उक्त वृद्ध की मौत ठंड लगने से हुई है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। भूसिया गांव के मनोरंजन सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसे ठंड से ठिठुरते हुए देखा गया था। इधर वह चार दिनों से भूसिया गांव के ही कृष्णचंद नंदी के वीरान पड़े कथित नंदी पाठशाला में पुआल पर लेटा रहता था। भीषण शीतलहरी के कारण ठंड लगने से उसकी मौत होने की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि नाम और घर पूछने पर वह कुछ नहीं बताता था। वह मानसिक रूप से भी विक्षिप्त जान पड़ता था। वृद्ध मृतक एक मात्र फूल गंजी और पैजामा पहने हुआ था। इधर रविवार की सुबह रजौन पुलिस को अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.