बांका, अप्रैल 26 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र के उपरामा गांव की बुलबुल देवी(29 वर्षीय) नामक एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में रविवार को मौत हो गई है। रजौन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया है। मृतका का माइका रजौन थाना क्षेत्र के खिड्डी गांव है। इधर घटना के बाद रजौन पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर जाकर मामले की तहकीकात की है। बताया जा रहा है कि मृतका उपरामा गांव निवासी मुकेश तांती की पत्नी थी। मृतका का पति सिकंदराबाद में रहकर मजदूरी करता है। घटना के समय पति घर पर नहीं था। इधर घटना के बाद मृतका का ससुर सरयुग तांती फरार है। कहा जा रहा है, घर में किसी बात को लेकर बाद-विवाद के बाद उसके साथ मारपीट भी हुई थी। चर्चा है कि इसके बाद शनिवार की रात ही उसने सल्फास या कोई अन्य जहर खा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.