सराईकेला, जून 22 -- राजनगर। राजनगर प्रखंड अंतर्गत बाड़ेडीह गांव के गमदेसाई टोला में राजोत्सव के अवसर पर छऊ नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झामुमो नेता कालीपद सोरेन ने छऊ नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। छऊ कलाकारों ने पौराणिक एवं लोक कथाओं पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सोरेन ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं से है। छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं। यह भी पढ़ें- परंपरा और संस्कृति को सहेजने के साथ ...