रजिस्ट्रेशन में न हो कोई गड़बड़ी; नहीं तो... सीबीएसई ने स्कूलों को दी सख्त चेतावनी
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की सुगबुगाहट अभी से शुरू हो चुकी है। अगर आपके घर में भी कोई बच्चा 9वीं, 10वीं, 11वीं या फिर 12वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने देश-विदेश के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रिंसिपल्स को एक बेहद अहम नोटिस भेजा है। बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के रजिस्ट्रेशन और 10वीं-12वीं के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। बोर्ड ने इस बार काफी सख्त लहजे में स्कूलों को हिदायत दी है कि किसी भी स्टूडेंट की निजी जानकारी या उसके विषयों को भरते समय रत्ती भर भी चूक नहीं होनी चाहिए। आखिर यह एलओसी क्या है और इसकी अहमियत इतनी ज्यादा क्यों है?...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.