रजिस्ट्रेशन फेल वाहन का प्रयोग करने का आरोप
गिरडीह, मई 14 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी चलने के लिए जिस वाहन का प्रयोग कर रहे हैं उसका रजिस्ट्रेशन फेल है। मामले को लेकर समाजसेवी दिनेश तुरी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को आवेदन देकर चिकित्सा प्रभारी पर रजिस्ट्रेशन फेल गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साकिब जमाल द्वारा वर्तमान में जिस सरकारी वाहन (जेएच 01एल 4025) का उपयोग किया जा रहा है उस वाहन के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि पंजीकरण, बीमा और अन्य आवश्यक कागजात पूर्ण रूप से फेल हो चुका है। एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए बिना वैध कागजातों के वाहन का परिचालन करना न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर खतरा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.