सासाराम, अगस्त 27 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड के सभी विद्यालयों को नया मुक्त विद्यालय पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिए जाने के बावजूद कुछ विद्यालयों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है। इसे लेकर बीईओ करगहर ने संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। बीईओ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 18 जून 2026 को आयोजित बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों को नया मुक्त विद्यालय पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों द्वारा अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। पत्र में इसे विभागीय आदेश की अवहेलना और कार्य के प्रति लापरवाही बताया गया है। बीईओ ने दो दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण स्पष्टीकरण की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं पा...