लखनऊ, मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में 139 फार्मासिस्ट ने फर्जी मार्कशीट लगाकर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया। काउंसिल को प्राप्त आवेदनों में 65 फार्मासिस्ट और 75 अभ्यर्थी डी-फार्मा के थे। काउंसिल ने दस्तावेजों की जांच करायी तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद काउंसिल के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह को मामले की जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर गाजीपुर थाने में कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या के मुताबिक मुकदमा इंदिरानगर लेखराज मार्केट स्थित उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल डिप्लोमा में डिग्री धारक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.