मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में एमएड सत्र 2025-27 के छात्र मंगलवार को विवि पहुंचे। छात्रों ने कहा कि उनका एक साल पूरा हो गया, लेकिन अबतक उनका रजिस्ट्रे्शन नहीं हुआ है। छात्रों की परीक्षा भी नहीं हो रही है। अबतक परीक्षा फॉर्म भी नहीं भराया गया है। छात्रों ने कहा कि हमारा सिलेबस पांच महीने पहले पूरा हो चुका है और हमलोग घर बैठकर परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। विवि पहुंचे छात्रों ने कहा कि परीक्षा नहीं होने से हमारा सत्र देर हो रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार ने बताया कि एमएड के छात्रों के रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...