रजिस्ट्रेशन के दौरान नेपाल की महिला यात्री का मोबाइल चोरी
हरिद्वार, अप्रैल 20 -- ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र में नेपाल की महिला यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नेपाल निवासी राम भंडारी अपने पति और दल के साथ पंजीकरण के लिए केंद्र पहुंची थीं। वरिष्ठ नागरिक काउंटर पर रजिस्ट्रेशन के दौरान उनके पीछे खड़े युवक ने चुपके से उनके पर्स से मोबाइल निकाल लिया, जिसकी उन्हें भनक तक नहीं लगी। रजिस्ट्रेशन के बाद जब महिला ने पर्स में फोन तलाशा तो मोबाइल गायब मिला। इस पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिसकर्मी सक्रिय हुए। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की, लेकिन तब तक आरोपी ऋषिकुल मैदान से बाहर निकल चुका था। यह भी पढ़ें- पंजीकरण केंद्र में महिला यात्री का मोबाइल चोरी घटना ने पंजीकरण केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.