गोंडा, अगस्त 17 -- गोण्डा। मेडिकल कालेज में पैथोलॉजी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के दौरान मरीजों को अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखवाना चाहिए। रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर होने से जांच पूरी होते ही उसी नंबर पर जांच रिपोर्ट भेज दी जाएगी। मोबाइल पर जांच रिपोर्ट मिल जाने से मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए पैथोलॉजी तक नहीं जाना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...