गिरडीह, जनवरी 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। ग्यारहवीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल पुनः खोलने एवं रजिस्ट्रेशन के लिए तिथि बढ़ाए जाने की मांग की गई है। बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो के द्वारा जैक के चेयरमैन डा. नटवा हांसदा से यह मांग की गई है। रजिस्ट्रेशन से वंचित छात्र - छात्राओं की सुविधा के लिए विधायक के द्वारा यह मांग की गई है। उन्होंने कहा है कि रजिस्ट्रेशन की तिथि नहीं बढ़ाए जाने से प्रदेश के हजारों छात्र - छात्राएं परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। चूंकि रजिस्ट्रेशन पोर्टल बंद होने से वैसे छात्र - छात्राएं रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गए हैं। इसलिए वैसे छात्र - छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए मोबाइल के माध्यम से जैक अध्यक्ष से बात कर रजिस्ट्रेशन पोर्टल पुनः खोलने एवं रजिस्ट्रेशन के लिए तिथि बढ़ाए जाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.