मथुरा, जून 20 -- फ्रंट ऑफिस व्यवस्था एवं रजिस्ट्री विभाग के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को उपनिबंधक कार्यालय में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं की हड़ताल शुक्रवार को जारी रही। शुक्रवार को अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं ने धरना स्थल पर संयुक्त रूप से हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से अपनी मांगों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। आज के धरने पर चौधरी भूपेंद्र सिंह,राजीव राघव एडवोकेट, देशबंधु शर्मा एडवोकेट और भगवती प्रसाद उपाध्याय ने भूख हड़ताल रख विरोध जताया। संघर्ष समिति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक शामिल हुए। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री विभाग के निजीकरण के विरोध में हवन यज्ञ का हुआ आयोजन वक्ताओं ने ...