वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी। गंजारी स्टेडियम के समीप प्रस्तावित आवासीय परियोजना के लिए शुरू रजिस्ट्री में स्टाम्प चोरी का आरोप लगाते हुए गंजारी, हरसोस, हरपुर, शिवसागर के किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि रजिस्ट्री का दबाव बनाने के लिए पुलिस पढ़ाई करने वाले लड़कों को रात में थाने ले जाती है और परेशान करने के बाद छोड़ देती है। इस दौरान आप पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रमेश कुमार पटेल एवं सम्बंधित गांवों के लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ई-पंजीयन मॉड्यूल के विरोध में आए अधिवक्ता व बैनामा लेखक यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडरों का धरना दूसरे भी रहा जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...