नोएडा, मार्च 9 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी-1 के सातवें एवेन्यू में पांच वर्ष से अधिक समय से रजिस्ट्री अटकी हुई है। लोगों का आरोप है कि अन्य परियोजनाओं में बुधवार को प्रबंधन द्वारा रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन उनकी ओसी सीसी आने के बाद भी रजिस्ट्री प्रक्रिया को आगे बढ़ाया नहीं जा रहा। अब वह बिल्डर प्रबंधन को कानूनी नोटिस भेजेंगे। सोसाइटी में रहने वाले मनोज ने बताया कि परिसर शर्मा पांच टावर ऑन के रजिस्ट्री प्रक्रिया कई वर्षों से रुकी हुई है, जिनमें से चार टावर की इस ओसी सीसी भी आ चुकी है। एक टावर में अवैध निर्माण के कारण ओसी-सीसी की प्रक्रिया रुकी हुई है। वहीं, जिन टावरों की ओसी-सीसी से आ गई उनकी प्रबंधन द्वारा रजिस्ट्री नहीं की जा रही। गौर प्रबंधन द्वारा हाल ही में चार परियोजनाओं में हजारों लोगों की रजिस...