गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। संपत्तियों की रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण शुरू करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। सोमवार को रजिस्ट्री विभाग के ऑनलाइन पोर्टल में अंश निर्धारण का नया कॉलम जोड़ दिया गया। अब कृषि भूमि की रजिस्ट्री में खतौनी का यूनिक नंबर मांगा जा रहा है और अंश निर्धारण भी किया जा रहा है, जबकि वर्तमान प्रक्रिया में राजस्व न्यायालयों में दाखिल खारिज के आदेश के बाद खतौनी में नामांतरण होता है। हालांकि, फिलहाल यह व्यवस्था पोर्टल में की गई। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। रजिस्ट्री विभाग में आधार कार्ड के सत्यापन, 20 हजार रुपये से अधिक पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान एवं रजिस्ट्री के लिए एक घंटे का स्लॉट लागू करने के बाद एक और नई व्यवस्था बनाई गई है। इसमें कृषि भूमि की रजिस्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.