नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए छुट्टी के दिन रविवार को भी निबंधन विभाग खोले जाने की व्यवस्था अभी तक लागू नहीं हो सकी है। डीड राइटर्स के विरोध के कारण इसको लागू नहीं किया जा सका है। करीब डेढ़ महीने पहले शासन ने निर्णय लिया था। इसके तहत हर रविवार को दफ्तर खोले जाने थे। इसके अलावा जिन परिसर में एक साथ तीन निबंधन कार्यालय है, वहां पर एक दफ्तर को रात आठ बजे तक भी खोला जाना था। इसके लिए शासन ने एआईजी से शेड्यूल बनाकर देने को कहा था, जिसको भिजवा दिया गया था। इसको लेकर डीड राइटर्स एसोसिएशन ने विरोध कर कई दिनों तक हड़ताल रखी थी। एसोसिएशन का कहना है कि छुट्टी के दिन वह लोग काम नहीं करेंगे। ऐसे में अभी तक यह आदेश भी लागू नहीं हो सका। इस बारे में निबंधन विभाग के एआईजी अरूण शर्मा का कहना है कि शासन को शेड्यूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.