रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट पर मिलेगा अब सिर्फ एक घंटा
कुशीनगर, अप्रैल 2 -- कुशीनगर। ऑनलाइन बुकिंग के बाद रजिस्ट्री कराने वाले लोगों के लिए अब नियम और सख्त कर दिए गए हैं। पहले रजिस्ट्री के लिए ऐसे आवेदकों को 12 घंटे तक समय मिल जाता था, लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ एक घंटा कर दिया गया है। यदि किसी अत्यावश्यक कार्य से पहुंचने में रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को विलंब होता है तो अधिकतम 30-40 मिनट की छूट देने का अधिकार सब रजिस्ट्रार को होगा, लेकिन उसके बाद उनके पोर्टल से भी बुकिंग हट जाएगी। ऐसी दशा में आवेदक फिर अगले दिन ही रजिस्ट्री करा पाएंगे।क्रेता-विक्रेता की सुविधा तथा राजस्व में वृद्धि के लिए वर्ष 2022 में ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा शुरू की गई थी। यह सुविधा नौकरीपेशा, व्यवसायी या ऐसे लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखकर शुरू की गई थी, जिन्हें पूरे दिन उप निबंधक कार्यालय में समय दे पाना मुश्किल होता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.