लखनऊ, फरवरी 22 -- सरोजनीनगर थानाक्षेत्र के चिल्लावां निवासी युसूफ अली ने बिजनौर के रहीमाबाद निवासी शिवकुमार, कैलाश और हनुमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि इन लोगों ने जमीन बेची, लेकिन कब्जा नहीं दिया। कब्जा मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसीपी कृष्णा नगर के आदेश पर बिजनौर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। युसूफ अली ने बताया कि उन्होंने 25 जुलाई 2025 को शिवकुमार, कैलाश और हनुमान से रहीमाबाद स्थित खसरा संख्या 961 की 3.5 बिसवा जमीन खरीदी थी। जिसकी कीमत 26.50 लाख रुपये हुई थी। पीड़ित ने आरटीजीएस और कुछ रुपये नकद दिए थे। जिसका प्रमाण उनके पास मौजूद है। पीड़ित का आरोप है कि रजिस्ट्री के करीब एक माह बीतने के बाद जब वह जमीन पर कब्जा लेने गए तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.