नई दिल्ली, मई 4 -- देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के कामकाज पर कड़ी नाराजगी जताई। सीजेआई ने कहा कि यह 'बहुत ही खराब रजिस्ट्री' है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री में काम करने वाले खुद को सुपर सीजेआई समझने लगे हैं। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ 37000 हजार करोड़ रुपये के कथित निवेश घोटाले में आयुषी मित्तल की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- अपने को सुपर चीफ जस्टिस समझ रहा है... ED को नोटिस भेजो; क्यों इतने बुरे भड़के CJI सूर्यकांतरजिस्ट्री की खराब कार्यप्रणाली सीजेआई ने 23 मार्च को इस मामले में एक आदेश का जिक्र किया और हैरानी जताई कि सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्री के अधिकारियों ने यह मतलब कैसे निकाल लिया कि अदालत ने इस याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य प्रति...