रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी
नोएडा, मई 12 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाईनिस सोसाइटी के दो टावरों में रहने वाले करीब 300 अधिक परिवार रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अब तक न प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई शुरू की और न ही बिल्डर प्रबंधन इस दिशा में पहल कर रहा। सोसाइटी में रहने वाले संजीव शर्मा और अनुज ने बताया कि 9 अप्रैल को आए आदेश में हाईकोर्ट ने प्राधिकरण को निर्देश दिए थे कि मामले की नियमानुसार जांच कर तीन महीने के भीतर फ्लैटों की रजिस्ट्री को लेकर निर्णय लिया जाए। आदेश जारी होने के करीब डेढ़ महीने बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब तक प्राधिकरण और बिल्डर की ओर से कोई अधिकारी सोसाइटी में आकर निवासियों से नहीं मिला है। साथ ही जिन फ्लैटों की रजिस्ट्री होनी है, उनकी सूची भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.