रजिस्ट्री कार्य के निजीकरण का अधिवक्ताओं ने किया विरोध
गाजीपुर, जून 11 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन जखनियां की बैठक गुरुवार को अधिवक्ता हॉल में अध्यक्ष रामदुलार राम की अध्यक्षता में की गई। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से निबंधन विभाग के कार्यों को निजी कंपनियों को सौंपने की प्रस्तावित प्रक्रिया पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर तत्काल रोक लगाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि निबंधन विभाग के कार्यों के निजीकरण से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों तथा आम जनता के हित प्रभावित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार नए नियम लागू कर रजिस्ट्री प्रक्रिया को जटिल और खर्चीला बनाया जा रहा है, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं संग स्टांप वेंडर का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.