फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।सदर तहसील के उप निबंधन कार्यालय में लाखों की चोरी का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इससे चोरी करने वाले शातिरों के हौसले बुलंद हैं। उप निबंधन कार्यालय के ताले तोड़कर यहां रखे लाकर को काटकर 4.58 लाख की नकदी चोर पार कर ले गए थे। चोरी की घटना के बाद सनसनी फैल गई थी और पूरे दिन कोई काम नहीं हुआ था। सदर तहसील के निबंधन कार्यालय में 23 जुलाई को रात में चोरों ने धावा बोलकर पहले कार्यालय के गेटों के ताले तोड़े थे इसके बाद यहां रखे लाकर को काटकर से चार लाख 58 हजार रुपए पार कर लिए थे। उप निबंधन कार्यालय से हुई चोरी की बड़ी वारदात जब लोगों को पता चली तो हर कोई सन्न रह गया था। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। अधिकारी भी पहुंचे थे। पूरे दिन कार्यालय का मुख्य गेट बंद रखा गया और किसी क...