बुलंदशहर, नवम्बर 24 -- अब उपभोक्ता रजिस्ट्री कार्यालय से ही पांच सौ रुपये तक का स्टांप खरीद सकेंगे। सोमवार को दनकौर तिराहे स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर रजिस्ट्रार लोकेश कुमार ने उपभोक्ता को पांच सौ रुपये का ई-स्टांप देकर काउंटर का शुभारंभ किया। रजिस्ट्रार ने बताया कि पूर्व में केवल दस्तावेज लेखक के पास स्टांप उपलब्ध होते थे। हड़ताल आदि की स्थिति में उपभोक्ताओं को स्टांप उपलब्ध नहीं होने के कारण पांच सौ रुपये तक की कीमत के स्टांप से होने वाले उनके छोटे कार्य भी रूक जाते थे। अब उपभोक्ता किसी भी कार्य दिवस में रजिस्ट्री कार्यालय के ई-स्टांप काउंटर से पांच सौ रुपये तक की कीमत का ई-स्टांप खरीद सकते हैं। जिसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा। पांच सौ रुपये से अधिक कीमत का स्टांप केवल दस्तावेज लेखक के पास ही उपलब्ध होगा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.