रजिस्ट्री कार्यालय विवाद पर अड़े अधिवक्ता, आंदोलन तेज करने की तैयारी
सहारनपुर, जून 10 -- नकुड़, संवाददाता। तहसील परिसर से उप निबंधन (रजिस्ट्री) कार्यालय हटाने के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक, टाइपिस्ट और मुंशियों ने कामकाज ठप रखकर विरोध जारी रखा। आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण से वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ेगी। इससे पहले विधायक मुकेश चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से भी मिला था, लेकिन कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया। बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि 11 जून को बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- वकीलों-बैनामा लेखकों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल फि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.