रजिस्ट्री कार्यालय में अधिवक्ताओं ने जड़ा ताला
कन्नौज, जून 29 -- तिर्वा, संवाददाता। ई रजिस्ट्री की व्यवस्था को लेकर तहसील के अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय में ताला डालकर कार्यालय बंद कर दिया। अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए तिर्वा-कन्नौज मार्ग को अबरूद्ध कर दिया। जिससे सडक के दोनो ओर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं। पुलिस ने पहुंचकर समझा-बूझाकर मामला शांत कराया। सोमवार को तहसील परिसर में ई स्टाम्प की व्यव्स्था को लेकर अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय पर अपना ताला लगा दिया। अधिवक्ताओं के उग्र प्रदर्शन से रजिस्ट्री कार्यालय के सभी कर्मी कार्यालय छोडकर बाहर चले गए। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूम-घूम कर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया। यह भी पढ़ें- मैन्युअल रजिस्ट्री व्यवस्था को बरकरार रखने की वकीलों ने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.