मुरादाबाद, मई 20 -- अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और लंबित मांगों को लेकर बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल की, जिससे पूरे दिन कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता और महासचिव कपिल गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि लंबे समय से रजिस्ट्री कार्यालय में विभिन्न समस्याएं हैं, जिनके कारण अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी परेशान होते हैं। आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन, अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का प्रद...