मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। रजिस्ट्री कार्यालय के प्रधान लिपिक अरुण कुमार सिन्हा से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इनकार करने पर शुक्रवार की शाम 4:30 बजे चार की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने गाली-गलौज व मारपीट की। प्रधान लिपिक के साथ मारपीट होती देखर सुरक्षाकर्मी दौड़े, तब तक सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस टीम रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची। प्रधान लिपिक व अन्य कर्मियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस की पूछताछ में कर्मियों का कहना था कि यदि सरकारी कार्यालयों के भीतर ही अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं तो वे निर्भीक होकर अपना काम कैसे कर पाएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से कार्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं, हमलावरों का सुराग लगाने को लेकर सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.