आरा, मई 6 -- आरा, हमारे संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के नवनिर्मित पार्किंग स्थल को अब आमजन के लिए बुधवार से शुरू कर दिया गया है। इससे कलेक्ट्रेट- नगर निगम सड़क पर रजिस्ट्री कार्यालय के आस-पास जाम से मुक्ति मिल जाएगी। यह पार्किंग स्थल जिला परिषद की जमीन पर बनाई गई है। सब रजिस्ट्रार तारकेश्वर पाण्डेय की ओर से बताया गया कि डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार यह पार्किंग व्यवस्था विधिवत रूप से क्रियाशील हो गई है। जिला पदाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि पार्किंग स्थल पर सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जमीन की खरीद-बिक्री करने के लिए आने वाले लोग अब इस पार्किंग स्थल का उपयोग कर सकते हैं, जिससे रजिस्ट्री कार्यालय के आसपास अनियंत्रित वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.