मेरठ, जून 16 -- ई-पंजीकरण प्रणाली के विरोध में मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में चल रहा विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है। मेरठ सहित कई जिलों में सोमवार को भी रजिस्ट्री कार्यालयों में दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं, दस्तावेज परामर्शी अधिवक्ताओं ने तालाबंदी कर दी। जिसके चलते रजिस्ट्री का काम पूरी तरह से ठप पड़ा रहा। चेतावनी दी कि जब तक ई-पंजीकरण व्यवस्था को समाप्त नहीं किया जाएगा तो हड़ताल जारी रहेगी। ई-पंजीकरण योजना को लागू करने के विरोध में दस्तावेज लेखक, स्टाम्प विक्रेता और दस्तावेज परामर्शी अधिवक्ता पिछले चार दिनों से लामबंद हैं। यह आंदोलन केवल मेरठ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी दस्तावेज लेखक और अधिवक्ता इस हड़ताल में शामिल हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में रजिस्ट्री संबंधी सेवाएं प्रभावित ...