मथुरा, जून 26 -- रजिष्ट्री कार्यालयों को ठेके पर दिए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं के धरने को 18 दिन बीत गए, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक रुख ना दिखने से लोगों में नाराजगी है। दो सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी आंदोलनकारी भूख हड़ताल कर रहे हैं। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने भूख हड़ताल रख सरकार से उनकी मांग पर विचार करने की मांग की है। इधर मथुरा बार एसोसिएशन ने अपना समर्थन दे दिया है। बार ने आधे दिन की हड़ताल रखी। गुरुवार को केके चौधरी एडवाकेट, अमित चौधरी कातिब ने मांगों को लेकर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल की। यह भी पढ़ें- उपनिबंधक कार्यालय की नौवें दिन भी रही हड़ताल भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं का सभी साथियों ने भी साथ दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रजिस्ट्री कार्यालयों को ठेके पर द...